औरैया, जून 18 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के ग्राम डभरी में तीन वर्षीय मासूम बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम डभरी निवासी शिवानी पत्नी रजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून की शाम उनका तीन वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते उनके जेठ विपिन के घर पहुंच गया था। आरोप है कि इसी दौरान उनके जेठ विपिन और जेठानी विनीता ने बच्चे के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया।पीड़िता का आरोप है कि बच्चे को बेलन से पीटा गया, जिससे उसकी पीठ पर चोट के निशान पड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर वह बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंची और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिवानी का कहना है कि पारिवारिक रंजिश के चलते उनके पुत्र के...