मेरठ, अप्रैल 2 -- सरधना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक युवक आया और उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच करीब 28 वर्षीय इरफान वहां आया। उसने बच्ची को बहलाया और अपने साथ सामने वाले प्लॉट में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, उन्होंने पुलिस केा मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

हिंदी ...