तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
हरिद्वार, जून 13 -- रानीपुर क्षेत्र से एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी के मुताबिक ग्राम सलेमपुर महदूद निवासी इमरान पुत्र स्व. तहसीन ने बताया कि उनकी शादी करीब 19 वर्ष पहले जुल्फाना पुत्री इदरीश निवासी ग्राम भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार के साथ हुई थी। दंपति के पांच बच्चे हैं। इमरान के अनुसार उनकी पत्नी करीब 10 दिन पहले यह कहकर घर से निकली थी कि वह भगवानपुर स्थित अपनी मौसी के घर जा रही है, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची और न ही वापस घर लौटी। यह भी पढ़ें- तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.