गढ़वा, फरवरी 26 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी जैनेंद्र उर्फ जितेंद्र उरांव के तीन वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव की हत्या के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में ओबरा गांव निवासी 37 वर्षीय ललन उरांव और उसका 18 वर्षीय पुत्र विशाल उरांव शामिल हैं। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार ने टीम गठित किया था। पूछताछ में उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस को डायन भूत के शक में बच्चे को जहर देकर मार डालने की बात बताई है। मालूम हो कि सोमवार को जैनेंद्र के तीन वर्षीय पुत्र अनुराग का शव मिला था। वह अपने घर से 50 गज की दूरी पर स्थित दुकान से कुरकुरे लेने गया था। वहीं से वह गायब हो गया था। उसके अपहरण की प्राथमिकी मृतक की मां मीरा देवी के आवेदन पर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.