तीन वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़, जांच शुरू
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर सीओ जलालपुर ने मामलें में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि बीते 7 जुलाई को वह खेत में काम करने गया था। इस दौरान उस की तीन वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठा कर पड़ोस का एक अधेड़ व्यक्ति उस के घर आया और किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उस के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ किया। घर वापस लौटने के बाद बच्ची को तलाश करते हुए परिजन उस के घर पहुंचे तो बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा। सीओ अनूप कुमार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.