रांची, मार्च 5 -- रांची। संवाददाता शहर के आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर में तीन वर्षीय बच्ची की आंख में हुए गंभीर कैंसर (रेटिनोब्लास्टोमा) का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी देने का सराहनीय कार्य किया गया है। यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया गया, जिससे बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रबंधन ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी माध्यम से बच्ची की गंभीर बीमारी को लेकर जानकारी मिली थी। बच्ची की आंख में कैंसर इतना बढ़ चुका था कि उसकी आंख पूरी तरह बाहर निकल आई थी और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। परिवार आर्थिक रूप से भी कमजोर था और इलाज कराने में असमर्थ था। जानकारी जब अस्पताल के चिकित्सकों की नजर में आई, तो संस्थान की टीम ने तत्काल पहल करते हुए बच्ची के परिजनों से संपर्क किया और इलाज की जिम्मेदारी उठाई। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.