रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम के तहत सरस मेले में स्वच्छता को बढ़ावा देने को पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत और पुन: उपयोग रीसायकल कम थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में एएन झा इंटर कॉलेज के मनीष, सीनियर वर्ग में गुरुकुल इंटर कॉलेज की लक्ष्मी और डिग्री कॉलेज वर्ग में आरआईटी की कविता राजभर विजेता रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कचरा पृथक्करण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.