तीन लोग सर्पदंश के शिकार, अस्पताल में भर्ती
आगरा, जुलाई 17 -- जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 19 वर्षीय राहुल पुत्र दयाराम निवासी नगला पलटू, 25 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी किलोनी, 40 वर्षीय राधा देवी पत्नी जयपाल निवासी मुबारिकपुर थाना ढोलना को काम करते समय सर्प ने दंश मार दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती करके उपचार दिया है। यह भी पढ़ें- बारिश में सर्पदंश का खतरा, इलाज से बच सकती है जान यह भी पढ़ें- सर्पदंश पर झाड़-फूंक में न गंवाएं समय, तत्काल जाएं अस्पताल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.