देवघर, मार्च 14 -- देवघर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में उपचार चल रहा है। नगर के वीआईपी चौक के समीप ऑटो-बाइक की टक्कर में देवसंघ निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार घायल हो गया। वहीं रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया के पास सड़क पार करने के दौरान एक बाइक की चपेट में आने से 35 वर्षीय मुकेश यादव घायल हो गया। रिखिया थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से 22 वर्षीय अमन कुमार घायल हो गया। बताया जाता है कि वह बाइक से जाने के क्रम में असंतुलित होकर गिरने से घायल हो गया। तीनों मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.