आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़। पोषण ट्रैकर एप पर सत्यापन कराने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तीन लाभार्थियों के बैंक खातों से 68524 रुपये उड़ा दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तहरीर पर पुलिस और साइबर सेल की पुलिस जांच में जुट गई है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांती खुर्द गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलावती देवी के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को बाल पुष्टाहार विभाग लखनऊ का अधिकारी बताया। उसने पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का सत्यापन करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने तीन लाभार्थियों को फोन कर सत्यापन अनिवार्य बताते हुए एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा। तीनों लाभार्थी झांसे में आकर लिंक पर क्लिक कर बैठे। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खातों से रुपये कटने के संदेश आने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...