फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से दो लाख 41 हजार 718 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने दो लोगों के साथ एसी सर्विस ठीक करने, गैस कनेक्शन बंद करने का झांसा देकर ठगी की है। पुलिस ने रविवार को तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। पुलिस के मुताबिक, अशोका एन्क्लेव पार्ट-एक निवासी व्यक्ति के पास 26 अप्रैल को एक शख्स ने फोन कर बताया कि वह एसी की सर्विस करता है। उसने पीड़ित से एसी सर्विस के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। उसने पीड़ित से उनके मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करवा दिया। ऐप डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। फोन हैक करने के बाद आरोपी ने उनके मोबाइल फोन से 97 हजार 500 रुपये निकाल लिए। उधर, साइबर ठगों ने 15 मार्च को गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर आईपी कॉलोनी निवासी एक व्य...