तीन लोगों में मारपीट, दोनों पक्षों ने पुलिस से लगाई गुहार
रुडकी, जून 1 -- झबरेड़ा। कोटवाल आलमपुर के पास तीन लोगों के बीच मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष ने कोतवाली झबरेड़ा तथा दूसरे पक्ष ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बसवाखेड़ी निवासी तीन लोगों के बीच किसी बात को लेकर रविवार देर शाम विवाद हो गया था। इसके बाद अपने गांव लौटने पर दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट और पथराव हुआ।उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए मंगलौर कोतवाली भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.