एटा, फरवरी 1 -- पानी भरने के दौरान हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मिरहची के मारहरा रोड निवासी नत्थो देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 जनवरी को नातित वंशिका हैडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि पास के ही सुनीता सहित अन्य लोग आए और नातिन के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। चीख की आवाज सुनकर पीड़िता, अन्य लोग पहुंचे। पीड़िता, घरवालों पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं पथराव भी किया। सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.