रुद्रपुर, मई 12 -- नानकमत्ता। पुलिस ने टक्कर मारकर घायल करने और बाइक लूटने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमनदीप सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट खटीमा में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बड़े भाई गुरजीत सिंह तीन दिसम्बर 2025 को बाइक से ग्राम टुकड़ी से नानकमत्ता जा रहे थे। नगला में बाइक रोककर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। दूसरी ओर से आई बाइक ने गुरजीत को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि तीन लोग गुरजीत की बाइक भी लूटकर ले गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...