हमीरपुर, मार्च 16 -- हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के कदौरा गांव में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति पर डंडे व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घायल के उपचार के बाद घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी संतोष कुमार के अनुसार करीब 15 दिन पहले एक मार्च की शाम उनके पिता राजकुमार घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव में एक चबूतरे के पास पहले से मौजूद तीन लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी सरीला भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद अब घर लौटने पर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की...