नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-52 में तीन लोगों ने रंजिश में युवक को पीट दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पूर्व में एनसीआर दर्ज कर चुकी पुलिस ने अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। होशियारपुर गांव की गली नंबर-19 निवासी हरीश यादव ने पुलिस को बताया कि वह 21 जनवरी को सेक्टर-52 में था। आरोप है कि पवन, शिवम और मोनू ने वहां उसके साथ मारपीट की। आरोपियों की पिटाई से वह घायल हो गया। पुलिस ने उस समय एनसीआर दर्ज की। इसके बाद पीड़ित का चिकित्साधिकारी द्वारा मेडिकल किया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि पीड़ित के सीधे कंधे की हड्डी में फैक्चर है। चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एनसीआर को एफआईआर में तरमीम किया है। पुलिस का कहना है कि केस की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.