बांदा, मई 27 -- बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय पिंकी ने घरेलू बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई तो अस्पताल ले गए, वहीं शहर के स्वराज कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय हरिओम पुत्र शशीभान ने मंगलवार शाम गृह कलह में जहर खा लिया। इसी तरह बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी 18 वर्षीय खुशी पुत्री शिवशरण ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- युवती सहित तीन ने खाया जहरीला पदार्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...