तीन लोगों ने जलती कार से कूदकर जान बचाई
नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-42 चौराहे के पास बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीनों लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-42 चौराहे के निकट बुधवार रात करीब 9.30 बजे सीएनजी कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए रवाना किया गया। काफी प्रयासों के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। कार सवार लोगों ने बताया कि चलते-चलते अचानक ईंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.