तीन लोगों की हत्या में दोषियों को सजा की मांग
धनबाद, मई 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीते 15 दिनों में चंद्रवंशी समाज के तीन लोगों की हत्या के मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर बुधवार को धरना के माध्यम से महासभा ने हत्याओं की एसआईटी या सीबीआई जांच की मांग की। प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री आपदा कोष से मृतक परिवारों को आर्थिक सहयोग देने की भी मांग की। धरना में सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा भी पहुंचे। नेताओं ने चंद्रवंशी समाज के राकेश रवानी, जितेश रवानी और किशुन रवानी की हत्या की निष्पक्ष जांच कर गुनहगारों को कड़ी सजा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- किशुन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराएं: आजसू सांसद ने बांसजोड़ा कांड में जेल भेजी गई रजनी देवी को निर्दोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.