गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव लोकरा-खोड़ रोड पर दो बच्चों सहित नाना को कार टक्कर मारकर मौत के मामले में थार चालक को रविवार को अदालत से जमानत मिल गई। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को आरोपी थार चालक गांव गोरियावास निवासी 25 वर्षीय दीपांशु को गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। गत 27 मार्च की रात को गुरुग्राम पुलिस को गांव खोड़ में सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सड़क हादसे में घायल गांव खोड़ निवासी 60 वर्षीय सुभाष, उसके नाती राजस्थान के तिजारा के गांव मिलकपुर गुर्जर निवासी 10 वर्षीय ईशांत और आठ वर्षीय जैद खान को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था।गुरुग्राम पुलिस ने मृतक सुभाष के भाई की शिकायत पर मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.