मेरठ, अप्रैल 5 -- दौराला में शुक्रवार को शराब पीने से हुए तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग जाग गया। शनिवार को जिलेभर मे अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। देसी शराब की जिलेभर में 180 दुकानों से शराब के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए आबकारी विभाग की क्षेत्रीय प्रयोगशाला में भेजा है। संयुक्त आबकारी आयुक्त, सहायक आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी लगातार पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। बंटी जीरा मसाला देसी शराब पीने से तीन लोगों की दौराला में हुई मौत के मामले को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग अपने स्तर से जांच में जुटा हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों की टीमों ने जिलेभर में देसी शराब 180 दुकानों से शराब के सैंपल लिए। आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों ने शराब के सैंपलों की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.