नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- -कोटला मुबारकपुर के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने और रोजाना निकलने वाले नए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ओखला, सिंघोला और गाजीपुर में तीन नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओखला लैंडफिल साइट पर आयोजित कार्यक्रम में इन संयंत्रों के साथ गाजीपुर में लगने वाले बायोगैस संयंत्र का का वर्चुअल शिलान्यास किया। साथ ही कोटला मुबारकपुर में नवनिर्मित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।

कचरा प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता ओखला में 1400, सिंघोला में 700 और गाजीपुर में 800 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र लगाया जाएगा। इस तरह इन तीनों संयंत्रों की कुल क्षमता 2900 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी। इसमें ...