बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। सदर तहसील परिसर में दो दिन पूर्व ईडब्लूएस बनवाने आए छात्र को दौड़ा-दौ़ड़ाकर पीटा गया था। आरोप है कि जमालपुर के हलका लेखपाल ने पांच हजार रुपये मांगे। न देने पर वह आपा खो बैठे और साथियों के साथ नायब तहसीलदार के सामने छात्र को पीटा गया। मामले की जांच एसडीएम न्यायिक को सौंपी गई है। इसमें तीन लेखपालों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। जमालपुर गांव निवासी निपुण मिश्रा ने तहसील पहुंचकर फार्म भरने के लिए ईडब्लूएस मांगा गया। आरोप लगाया कि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लेखपाल सुधीर यादव ने संघ भवन में बुलवाया। इसके बाद लेखपाल नायब तहसीलदार धनंजय के कक्ष में ले गया। आरोप है पांच हजार की मांग की। मना करने पर मारपीट कर दी। एसडीएम नमन मेहता ने सिविल लाइन चौकी में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था। वहीं बुधवार को मामले का किसी...