भागलपुर, अप्रैल 7 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो बिशनपुर से तीन लीटर देसी शराब के साथ बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सबौर थाना क्षेत्र के बंसीटीकर का निवासी अमर चौधरी है। वह बाइक से शराब की होम डिलीवरी करने के लिए जिचछो आया था। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाइक भी जब्त की गई है। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...