तीन लापता किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद
फतेहपुर, जून 3 -- असोथर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अलग-अलग तारीखों में लापतों हुई तीन किशोरियों को पुलिस टीमों ने बरामद कर लिया है। बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु की है। एक किशोरी चार अप्रैल, एक 22 अप्रैल और तीस मई को लापता हुई थी। आरोपी सुमित, बीरेंद्र और अजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि किशोरियों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.