तीन लाख 51 हजार रुपये की कुश्ती छूटी बराबर कई हुई आरपार
हाथरस, सितम्बर 22 -- हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में चौथे दिन छोटी बड़ी 125 से अधिक कुश्तियां हुई। जिनमें कई कुश्तियां आरपार हुई तो कई बराबर पर छूटी। दंगल में अंतिम कुश्ती तीन लाख 51 हजार रुपये की भारत केसरी पहलवानों के बीच हुई। जो बराबर पर छूटी। दंगल में दूसरे नंबर की कुश्ती दो लाख 51 हजार रुपए की हुई। यह कुश्ती बराबर पर छूटी। रोमांच भर देने वाली कई कुश्तियां आरपार होने पर दंगल स्टेडियम रोमांच से झूम उठा। इस दौरान दंगल स्टेडियम में मौजूद जनता ने मल्ल विद्या के रोमांच से भरे जौहर देखकर दंगल का जमकर आनंद लिया। अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विपुल गौड़ के संयोजन एवं दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.