गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम। प्रदेश की सबसे बड़ी बार होने का गौरव रखने वाली गुरुग्राम जिला अदालत इस समय मुकदमों के भारी बोझ तले दबी हुई है। नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों ने न्यायिक प्रणाली की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार जिला अदालत में लंबित मामलों की कुल संख्या अब तीन लाख आठ हजार 213 तक पहुंच गई है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इनमें से लगभग 70 प्रतिशत मामले यानी करीब दो लाख 15 हजार 871 मुकदमे एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, जो न्याय की धीमी गति को दर्शाते हैं। लंबित मुकदमों में फौजदारी मामलों का भारी दबाव है। कुल लंबित मामलों में से दो लाख 64 हजार 208 सिर्फ फौजदारी के हैं, जिनमें से एक लाख 85 हजार 595 मामले एक साल से पुराने हैं। वहीं, दीवानी मामलों की संख्या 44 हजार 5 है, जिनम...