तीन लाख से ज्यादा नौनिहालों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य
चंदौली, जून 25 -- चंदौली, संवाददाता । जिले में आगामी 28 जून को पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। जिले में 307678 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 976 बूथ बनाए जाएंगे। बूथ दिवस के बाद शेष बचे बच्चों को घर-घर अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान में कुल 616 टीमों के साथ ही 38 ट्राजिट एवं 18 मोबाइल टीमें सोमवार 29 जून से शुक्रवार 3 जुलाई तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य डोर टू डोर करेंगी। इसके तहत कुल 335333 घरों का भ्रमण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट इसके बाद ऐसे बच्चे जो घरों से बाहर गये हैं या बीमार हैं। उन्हें बी टीम कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई सोमवार को वैक्सीन की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.