भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में पेंशन जारी करने के लिए पैसे के खेल से जुड़े लेनदेन का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप की स्थिति है। हालांकि इस वायरल ऑडियो की हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इस ऑडियो में पेंशन जारी करने के लिए तीन लाख रुपये सेवांत लाभ की पूरी राशि जारी करने के लिए देने की बात हुई है। हालांकि पूर्व में भी टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच भी कई बार सेवांत लाभ के लिए रुपये की मांग संबंधी आरोप लगा चुका है। कई पेंशनरों ने बताया कि जिस फाइल पर अधिकारी का इशारा होता है, वहीं फाइल आगे बढ़ती है। इसमें एक एसओ की बिचौलिये की भूमिका है。

वायरल ऑडियो से संबंधित जानकारी वायरल ऑडियो दो सेवानिवृत्त एसओ के बीच की बातचीत का है। इसमें सेवानिवृत्त एसओ जिनकी पेंशन अ...