कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोरीपुर गांव की प्रतिमा देवी पत्नी दिनेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाते हुए प्रतिमा देवी ने बताया कि वह जिला मुख्यालय में काम करती है। प्रतिमा का कहना है कि रकसौली गांव के एक व्यक्ति को उसने तीन लाख रुपया दिए थे। यह रुपया उसने अपने एचडीएफसी के खाते से दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने रुपया वापस मांगना शुरू किया तो रुपया देने के बजाय वह टालमटोल कर रहा है। दबाव बनाने पर अब वह धमकी दे रहा है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.