तीन लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। क्राइम ब्रांच ने तीन लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ तीन लोगों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। अब क्राइम ब्रांच की टीम गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता रवाना हो गई है। प्रशांत विहार स्थित क्राइम ब्रांच के एसीपी अशोक शर्मा की टीम को नकली नोटों के दिल्ली-एनसीआर में खपाने की सूचना मिल रही थी। एसीपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर अजय कुमार की टीम को सूचना मिली कि शनिवार देर रात शाहबाद डेरी इलाके में कोलकाता से आए दो शख्स नकली नोट देने आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान नकली नोट खरीदने वाले नरेंद्र और दो कूरियर अस्तरूल और रइजुल के तौर पर हुई। बरामद नकली नोट दो-दो सौ की भारतीय करेंसी में थे। पूछताछ में मालूम हुआ कि नरेंद्र पहले भी स्पेशल सेल द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.