कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव निवासी देवदत्त विश्वकर्मा रेलवे के रिटायर कर्मचारी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बेटे पवन विश्वकर्मा के साथ सिराथू स्थित एसबीआई की शाखा पहुंचे। बैंक में उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति से अपने खाते का चेक भरवाया। बैंक से तीन लाख रुपये निकाले। रुपये बाइक की डिक्की में रख लिए। पिता-पुत्र घर लौटते समय सैनी नहर के पास स्थित एक सरिया-सीमेंट की दुकान पर रुके और बाइक को सड़क के दूसरे किनारे खड़ी कर दी। करीब 15 मिनट तक दुकानदार से बातचीत की। इसके बाद घर पहुंचकर बाइक की डिक्की देखी तो रुपये गायब थे। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...