नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- UP News: आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को एक ठग पकड़ा गया। वह एक लाख रुपये में मेडिकल पास कराने और तीन लाख रुपये में अग्निवीर बनाने का ठेका लेता था। इसी को लेकर अभ्यर्थियों को फंसाने आया था। आरोपित के कब्जे से इंजेक्शन और दवाएं मिली हैं। आरोपित का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें सेना से जुड़े कुछ फोटो मिले हैं। सदर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आगरा में एक से 19 अप्रैल तक अग्निवीर की भर्ती रैली आयोजित हो रही है। रैली शुरू होने से पहले ही मिलिट्री इंटेलीजेंस को सक्रिय कर दिया गया था। पहले ही यह आशंका थी कि भर्ती में दलाल सेंध लगाने का प्रयास करेंगे। अंदर तो कुछ करा नहीं पाएंगे, लेकिन बाहर अभ्यर्थियों को जाल में फंसाकर ठग जरूर लेंगे। पुलिस को भी इस वजह से अलर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.