तीन लाख भारतीय रुपये के साथ एक नेपाली गिरफ्तार
बगहा, अक्टूबर 16 -- वाल्मीकि नगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र गंडक बराज के 36 नंबर फाटक पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस एवं नेपाल पुलिस ने 3 लाख भारतीय रुपए के साथ एक नेपाली नागरिक को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय त्रिवेणी के प्रभारी एसआई सुरेश पाल ने बताया कि गुरुवार की शाम स्कूटी पर सवार लुंबनी प्रदेश के रुपंदेही जिला के भैरहवा उप महानगरपालिका के वार्ड नंबर आठ बसडेलिया गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद नसीब धुनिया की गतिविधि शंकास्पद लगने पर तलाशी ली गयी। उसकेे पास से पुलिस ने तीन लाख भारतीय रुपए बरामद किये। धुनीया को बरामद रुपए तथा स्कूटी के साथ हिरासत में ले कर इलाका पुलिस कार्यालय त्रिवेणी को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.