मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कटरा थाने के जजुआर इलाके से अपहृत छात्र विकास कुमार को पुलिस टीम ने छह घंटे के भीतर दरभंगा के हायाघाट से बरामद कर लिया। विकास के अपहरण में शामिल चार आरोपितों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर में छापेमारी चल रही है।ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि जजुआर अनगोआ निवासी रूना कुमारी ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसका पुत्र सुबह में कॉलेज जाने के लिए निकला था। रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया है। दोपहर में छात्र विकास के ही मोबाइल से कॉल कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर हत्या कर शव फेंक देने की धमकी मिली। इसमें आरोपितों ने एक लाख रुपये वसूलने के बाद अब दो लाख की मांग कर रहे हैं। रूना कुमारी ने एक...