नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला डीआईयू टीम ने प्रतिबंधित इंपोर्टेड सिगरेट की बड़ी खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी 51 वर्षीय संजय अग्रवाल के रूप में हुई है। उसके पास से करीब तीन लाख इंपोर्टेड सिगरेट की स्टिक बरामद हुई हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि अवैध सप्लाई की सूचना पर टीम ने कश्मीरी गेट इलाके में टाटा ऐस टेंपो समेत आरोपी को पकड़ा। वाहन से 10 प्लास्टिक कट्टों में 30 कार्टन मिले, जिनमें 'एस्से स्पेशल गोल्ड द लीडर्स सिग्नेचर सुपर स्लिम' अमेरिकन ब्लेंड ब्रांड की सिगरेट थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार इन पर अनिवार्य चेतावनी अंकित नहीं थी, इसलिए ये भारत में प्रतिबंधित हैं। पूछताछ ...