प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव निवासी पूनम पुत्री अमृतलाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी आफत लाल उर्फ संतोष कुमार निवासी बेंधन गोपालपुर बाघराय के साथ 21 नवम्बर 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों को व्यवहार बदलने लगा और वह लोग दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने कहा उसके पिता मर चुके हैं वह तीन लाख रुपये कहां से लाए। तो वह लोग अक्तूबर 2022 को उसे गालियां देते हुए मारपीट कर जानलेवा धमकी देते घर से निकाल दिया। घटना के बाद से वह अपने मायके में रह रही है लेकिन उसके बावजूद भी ससुरालीजन फोन करके तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट पीड़िता पूनम की तहरीर पर पुलिस ने पति आफत लाल उर्फ संतोष कुमार, मुन्ना लाल, सतहिन निवासी बेंधन गोपालपु...