भागलपुर, मार्च 14 -- नवगछिया। निज संवाददाता। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी ज्योति कुमारी पिता सुशील रजक ने आवेदन देकर अपने पति बिहपुर मीराचक निवासी मुकेश रजक सहित अपनी सास और गोतनी पर मारपीट प्रताड़ना सहित दहेज में तीन लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए मोहिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उसने बताया है कि 2023 में उसका मुकेश रजक से प्रेम विवाह हुआ था। उसके बाद ससुराल आने पर लगातार सुसराल में सास मंजू देवी, गोतनी मंजू देवी सहित पति दहेज के लिए बराबर दबाव डलाते हुए मारपीट करता था, पिछले 28 दिसंबर को सबों मारपीट कर घर से भगा दिया है उसके बाद से दर दर भटक रहे है उन्होने न्याय की मांग की है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...