तीन लाख की हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, अप्रैल 22 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस के अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को करीब तीन लाख रुपये कीमत की 23.70 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्रों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकद रुपये, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक नशे का सामान लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना घोरावल पुलिस टीम ने मुंगेहरी नहर पुलिया से लगभग एक किलोमीटर आगे तिलौली मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे हेरोइन खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर बिक्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.