तीन लाख की ठगी मामले में आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मोबाइल पर वाहन चालान का लिंक भेजकर तीन लाख रुपये की ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, आठ चेक बुक, पांच सिम कार्ड, दो मोबाइल बॉक्स और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। गत 29 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध, दक्षिण में शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर वाहन चालान का लिंक आया था7 जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से तीन लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने साइबर अपराध के इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 13 मई को मुंबई के अंधेरी इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान अंधेरी की दुर्गा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.