मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली मठ निवासी अभिरुचित कुमार ने एससी-एसटी थाने में आवेदन देकर तीन लोगों पर कर्ज के रुपये लौटाने के बावजूद अतिरिक्त चार लाख रुपये ब्याज के नाम पर मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, अभिरुचित कुमार ने सितंबर 2023 में बोचहां थाना क्षेत्र के गरहां निवासी विनय कुमार राय, अरविंद कुमार राय व मिठनपुरा थाना क्षेत्र के क्लब रोड निवासी घनश्याम कुमार शर्मा से तीन लाख रुपये ब्याज पर कर्ज लिए थे। उन्होंने बताया कि यह राशि विद्यालय के शिक्षकों को भुगतान करने के लिए ली गई थी। बाद में उन्होंने कर्ज की राशि में से 2.75 लाख रुपये वापस कर दिए। बावजूद तीनों आरोपित ब्याज के नाम पर चार लाख रुपये...