मोतिहारी, सितम्बर 10 -- हरसिद्धि एक संवाददाता। तीन लड़कियों को एक साथ भगाने वाला शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुंदर महतो के पुत्र चंदन कुमार को हरसिद्धि पुलिस ने आवश्यक पूछ ताछ के बाद मोतिहारी न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बरामद लड़कियों का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में उपस्थित करा कर बयान करवाया जाएगा। न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चले की पिछले रविवार को मठ लोहियार पंचायत के छत वनिया टोला के तीन लड़किया हरसिद्धि बाजार से गायब हो गई थी। मामले में छत्तीस घंटे के अंदर पीएसआई प्रीतम कुमार ने गोरखपुर जंक्शन से तीनों लड़कियों को बरामद करते हुए चंदन को गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...