तीन रुपये के लिए किशोर को जिंदा जलाने वाली महिला को उम्रकैद
कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव के घारमपुर में तीन रुपये वापस मांगने पर एक किशोर को जिंदा फूंकने के मामले में दोषी महिला को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। एडीजे कोर्ट संख्या-4 ने सजा के साथ-साथ 11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। सजा के बाद दोषी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में माती जेल भेज दिया गया। एडीजीसी केके सिंह ने बताया कि घारमपुर गांव का 13 साल का संदीप 16 अगस्त 2010 को गांव की ममता पत्नी भैरव सिंह की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। उसने दो रुपये का बिस्कुट लेकर पांच रुपये दिए थे। ममता ने उसे बाकी रुपये वापस नहीं किए। आरोप है कि शेष तीन रुपये मांगने पर ममता ने संदीप को पकड़ लिया और केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंचे और संदीप को गंभीर हालत में कानपुर ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.