लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में तीन राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की तैनाती की गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का कुलपति प्रो. जेपी पांडेय को दूसरी बार बनाया गया है। उनके बीते तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए बेहतर शैक्षिणिक सुधारों को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया गया है। मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय, गोरखपुर का कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को बनाया गया है। यह अभी डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिटी ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब विश्वविद्यालय के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ला को बनाया गया है। यह भी पढ़ें- UP College Uniform: यूपी के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का ...