रांची, मई 4 -- रातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रातू मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम जोरदार जश्न मनाया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर परिसर में लड्डू बांटे गए और जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो काठीटांड चौक तक गया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का परिणाम है। यह भी पढ़ें- बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.