वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। लायंस आई बैंक को पिछले दिनों मिली आठ कॉर्निया को तीन राज्यों में भेजी गई है। आईएमए के अध्यक्ष एवं आई बैंक सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि आठ उच्च गुणवत्ता वाली कॉर्निया मिली थी। नागपुर, ग्वालियर और मेरठ से प्राप्त अनुरोध वहां भेजा गया। सभी कॉर्निया का परीक्षण आधुनिक मशीनों से किया गया। आई बैंक के निदेशक डॉ. अभिषेक चंद्रा ने नेत्रदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...