बोकारो, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत एवं धमाकेदार जीत पर कसमार प्रखंड के भाजपाइयों ने सोमवार शाम शिवाजी चौक पर झालमूढ़ी एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी छोड़े। इस अवसर पर भाजपा के कसमार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने बताया कि देश में पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में तीन राज्यों में भाजपा की बहुमत एवं प्रचंड जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। धीरे धीरे पूरे देश में भाजपा की सरकार बनेगी एवं भगवा रंग में रंग जाएगा। उन्होंने बताया कि कसमार प्रखंड में जल्द ही बड़ी बैठक कर जीत का जश्न बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में जीत पर कांके में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न इस दौरान चौक में उपस्थित सभी ग्रामीणों को भी झालमुढ़ी खिलाकर जीत की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.