हल्द्वानी, मई 4 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सोमवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़ों पर डांस किया।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गहरा विश्वास है। यह विजय उन विपक्षियों के लिए जवाब है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को जीत का आधार बताया। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नैनीताल में जश्न उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में होने वाले चुनाव...