नैनीताल, मई 4 -- नैनीताल, संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नैनीताल में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के पंत पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। साथ ही नारेबाजी और आतिशबाजी कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस सफलता के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने इस जीत को पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन का परिणाम बताया। इस अवसर पर दर्जाधारी शांति मेहरा सहित बिमला अधिकारी, अरविंद पडियार, कलावती असवाल, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, भगवत रावत, संतोष साह, गजाला कमाल, हेमंत बेदी, मनोज कुमार, मनोज जोशी, करन साह, रोहित भाटिया, मोहित रौतेला, मोहित साह, भुवन आर्या समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग ...