लखीमपुरखीरी, मई 5 -- निघासन। सोमवार को चुनाव नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल, असम व पांडचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य की अगुआई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। नगर पंचायत कार्यालय से सभी निघासन चौराहे पहुंचे। वहां सभी ने एक-दूसरे और अन्य लोगों का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। इस दौरान संगमलाल मिश्र, दयाशंकर मौर्य, महेश गुप्ता, नगेंद्र सिंह सेंगर, मोनू दीक्षित, कनकपाल सिंह राणा, शिवकुमार पांडे, रामअवतार कश्यप, टीएन मिश्र, विपिन मौर्य, हरिशंकर शर्मा, अशोक तिवारी, महेश कनौजिया और पिंटू कनौजिया आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न का मा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.